{"_id":"688d14a9bfba44c43005d818","slug":"minister-wait-walk-in-the-street-see-how-people-walk-amidst-the-filth-and-stench-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-140146-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंत्रीजी रुकिए, गली में चलिए... गंदगी और बदबू के बीच कैसे निकलते है लोग देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंत्रीजी रुकिए, गली में चलिए... गंदगी और बदबू के बीच कैसे निकलते है लोग देखिए
विज्ञापन
- गंदगी से नाराज कस्बा मड़ावरा के लोगों ने राज्यमंत्री का काफिला रोककर हकीकत से कराया रूबरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। कस्बा मड़ावरा के टंकी मोहल्ले में फैली गंदगी, सड़ी-गली सब्जियों और प्लास्टिक के कचरे से उठने वाली दुर्गंध से आजिज आकर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का काफिला लोगों ने सड़क पर रोक लिया। लोगों ने कहा मंत्रीजी गली में चलिए और गंदगी-बदबू के बीच कैसे लोग निकलते हैं, इसे देखिए। हकीकत से रूबरू होने पर राज्यमंत्री ने तत्काल सीडीओ को फोन कर सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कस्बा मड़ावरा ब्लॉक में आयोजित संपूर्ण अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में शामिल होकर महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। इसी बीच मुख्य बाजार में 100 स्थानीय महिलाओं व युवाओं ने सड़क पर पहुंचकर राज्यमंत्री का काफिला रोक लिया। सभी लोग मंत्री से गंदगी और बदबू से परेशान होने की शिकायत करने लगे। साथ ही कार से उतरकर हकीकत से रूबरू होने की बात कही। इस पर राज्यमंत्री कार से नीचे उतर आए और लोगों के साथ गली में पहुंचे। यहां फैली गंदगी और उससे उठने वाली दुर्गंध को देखकर राज्यमंत्री ने तत्काल मुख्य विकास अधिकारी को फोन किया। यहां की साफ सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। लोगों ने राज्यमंत्री को यह भी बताया कि उन्होंने उक्त गंदगी को लेकर कार्यक्रम में आए जनपद स्तरीय अधिकारी से शिकायत की और प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सफाई के निर्देश राज्यमंत्री के द्वारा दिए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और राज्यमंत्री का काफिला वहां से चला गया।
-- -- --