फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister of State handed over the check to the families of the deceased girls

राज्यमंत्री ने मृतक बालिकाओं के परिजनों को सौंपा चेक

Sun, 28 Aug 2022 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State handed over the check to the families of the deceased girls
पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चैक सौपते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ - फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द/ ललितपुर। पिछले दिनों भारी बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरने से मलबे के नीचे दबकर हुई दो बहनों की मौत मामले में शासन की ओर से दी गई आर्थिक सहायता राशि आठ लाख रुपये का चेक राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने मृतकों के परिजनों को सौंपा। इसके साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों भारी बारिश हुई थी। जिसमें थाना नाराहट के गांव इमलिया कलां में 25 अगस्त की सुबह चार बजे देवी सिंह का दो मंजिल मकान भरभराकर गिर गया। जिससे मकान के अंदर सो रही 14 वर्षीय पुत्री राजमणि, पांच वर्षीय अदिति राजा मलबे के नीचे दब गई थी और उनकी मौत हो गई थी। वहीं मलबे के नीचे दबने से नौ वर्षीय मोहिनी राजे और 35 वर्षीय सविता राजे गंभीर रुप से घायल हो गई थी। मकान गिरने और मलबे के नीचे दो बालिकाओं के दबने से मौत होने की सूचना अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतक बालिकाओं के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर आठ लाख रुपये देने की घोषणा की थी। रविवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मृतक बालिकाओं के घर इमलिया कलां पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक बालिकाओं के परिजनों को शासन की ओर से दी गई आर्थिक धनराशि आठ लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान राज्यमंत्री ने उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार पाली नरेश कुमार, सोनू चौबे, राजबहादुर सिंह, ग्राम प्रधान जगपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जगभान सिंह, गिन्नी राजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed