{"_id":"dfdacf92b108b6af5d96def375ea2e59","slug":"military-personnel-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सी व कार की टक्कर में तीन जवान गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सी व कार की टक्कर में तीन जवान गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे छावनी परिसर से 173 पिनाका यूनिट की जिप्सी क्रमांक 14 बी1145334 से लायंस नायक जी. के. दुबे, हवलदार राजेंद्र सिंह व सीएएन पिंकू तोमर आडिटर को लेने बबीना जा रहे थे। जैसे ही उन्हाेंने गैस एजेंसी के सामने झांसी की ओर गाड़ी को मोड़ा तभी ललितपुर की ओर से तेज गति से आ रही सिफ्ट डिजायर कार क्रमंाक एमपी -04 / सीएच2599 से टक्कर हो गई, जिससे जिप्सी में सवार तीनों जवानों सहित कार में सवार दो महिलाएं घायल हो र्गइं।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सेना के जवान तीनों चुटहिल जवानों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल तालबेहट ले आए, जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। तीनों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें बबीना सैन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में सूबेदार ज्ञानसिंह सीनियर जेसीओ की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, कार सवार सलेहा पुत्री अख्तर एवं खतीजा पत्नी अख्तर भी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। सायंकाल अख्तर अहमद निवासी ए 149 हाउसिंग कालोनी भोपाल की शिकायत पर जिप्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन