फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   milawati food

मिलावटी खाद्य सामग्री से बचने की दी गई सलाह

Sun, 21 May 2017 01:12 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 21 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
milawati food
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। खाद्य विभाग ने खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों में हो रही मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करना आरंभ कर दिया है। शनिवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डा. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स में जागरूकता शिविर संचालित किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों को खुला नहीं रखने की सलाह दी गई। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने शिविर में बताया कि रंगीन पालिथीन का प्रयोग खाद्य पदार्थों को रखने और ले जाने में नहीं करना चाहिए। खाद्य सामग्री के निर्माण में हमेशा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें व निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बर्तनों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने रसोई में क्रास वेन्टिलेशन, खाद्य पदार्थों को जाली या मारकीन के कपड़े में ढककर रखने, खाद्य तेल व मसालेे को पैकेट बंद खरीदने की सलाह दी। इस दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों को विभिन्न जानकारी देने वाले पर्चे भी वितरित किए।
विज्ञापन


हरकत में आए दुकानदार
डा. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स में फास्ट फूड के दुुकानदार उस समय हरकत में आ गए। जब खाद्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बैनर लगाकर गली में बैठ गए। दुकानदारों ने दुकान में पसरी गंदगी को तुरंत साफ करना आरंभ कर दिया। लेकिन, कांप्लेक्स के बाहर के दुकानदार बेपरवाह बने रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि तमाम दुकानदारों को जागरूकता शिविर की जानकारी ही नहीं लगी। वहीं, खाद्य विभाग ने एक दुकान के कर्मियों को इकट्ठा कर फोटो खिंचवाकर शिविर की औपचारिकता निभा ली जो चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed