फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mid- day meal Disavow

मिड-डे मील से पल्ला झाड़ा

Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mid- day meal Disavow
school , lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील परोसने की योजना शिक्षकों को रास नहीं आ रही है। शिक्षक संगठनों ने डीएम को मांग पत्र सौंपकर पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने योजना की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान अथवा आंगनबाड़ी केंद्र को देने की मांग की है।  
विज्ञापन


सूखा के कारण ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील योजना को लागू किया गया है। योजना को पूर्व की भांति संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बात शिक्षकों को रास नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इसके बाद भी शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें  सुनसान रहती हैं, ऐसे में शिक्षिकाओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का कहना है कि इस समय तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पहले से कम दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में योजना का  सफल संचालन मुश्किल है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान में लू चल रही है, ऐसे में शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।


तीन संगठनों ने एक मत से योजना की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान अथवा आंगनबाड़ी के हवाले करने की मांग रखी है।  इससे योजना के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस पर  कोई अभी निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed