फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Meritorious students honored

Lalitpur News: मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored
प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले पांच मेधावी और जनपदस्तरीय 16 मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र और टैबलेट दिया गया
विज्ञापन

फोटो-31, 32
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले पांच और जनपद की मेरिट में स्थान बनाने वाले 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक ने सम्मानित किया। इस दौरान मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र और टैबलेट दिया गया।
इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक ने प्रदेश स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले हाईस्कूल के एक और इंटरमीडिएट के चार मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रमाण पत्र समेत टैबलेट देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले 16 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को भी मेडल, प्रमाण पत्र और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओें को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बताया गया कि शासन से सम्मानित होने वाले छात्रों के बैंक खातों में धनराशि भी भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गंगा सिंह राजपूत, जीआईसी प्रधानाचार्य धमेंद्र कुमार, भाजपा नेता चंद्रशेखर पंथ सहित अन्य जीआईसी में तैनात शिक्षक और डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
सम्मानित होने वाले पांच छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल के दिव्यांश, इंटरमीडिएट की सिद्धि सिंह, बृजकिशोर, कृष्णा राजपूत, सौम्या सिंह शामिल हैं। वहीं जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों में हाईस्कूल के अंस्ता तिवारी, संस्कार यादव, मानवी, राशि सेन, सक्षम जोशी, प्रतिष्ठा जैन, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र, किरन व इंटर के मयंक झा, मनोज, निखिल साहू, पलक चतुर्वेदी, विनीत सिंह, अवनी सेंगर, दीपेश पुरोहित शामिल रहे।


अमर उजाला ने किया मेधा का सम्मान
शासन की ओर से सम्मान के लिए चयनित किए गए सभी 21 मेधावी छात्रों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी सम्मानित किया गया। जिसमें मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र और उनके ज्ञान को बढ़ाने वाली एक पुस्तक प्रदान की गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित होने वाले सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed