फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mentally retarded youth dodges police by climbing on water tank

Lalitpur News: मानसिक मंदित युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस को छकाया

Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mentally retarded youth dodges police by climbing on water tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नई तहसील में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर एक मानसिक मंदित युवक ने पुलिस-प्रशासन को खूब छकाया। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया।
सोमवार शाम को एक मानसिक मंदित युवक यहां निष्प्रयोज्य टंकी पर चढ़ गया। तहसीलदार सदर नरेंद्र चंद्र ने उसे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाली पुलिस व फायर सर्विस के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख खाली टंकी में घुस गया। पुलिस ने टंकी के अंदर झांका तो वह दिखाई नहीं दिया। क्षेत्राधिकारी ने टंकी के अंदर जाकर उसे समझाया, इसके बाद वह नीचे आया। फिर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई है। आधे घंटे से अधिक समय तक उसने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को छकाए रखा।
-------------------
विगत रात्रि रोडवेज बस चलाने का किया था प्रयास
विगत रात्रि करीब सात बजकर 30 मिनट पर जनपद मुख्यालय से झांसी के रास्ते लखनऊ जाने वाली बस स्टैंड पर खड़ी थी। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा था। ड्राइवर ने बस चालू किया, वह अचानक ड्राइवर के पास पहुंचकर एक्सिलिरेटर दबाने लगा, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया।
विज्ञापन

----------------
पुलिस एक दिन पूर्व कर चुकी है चालान
मानसिक मंदित युवक को पुलिस ने एक दिन पूर्व पकड़ लिया था। वह तालाबपुरा में लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था।
----
पानी की टंकी से युवक को उतारकर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed