फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MEMU special train will run from Jhansi to Lalitpur via Khajuraho from 5th

Lalitpur News: झांसी से खजुराहो होकर ललितपुर के लिए पांच से चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन

Wed, 30 Jul 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
MEMU special train will run from Jhansi to Lalitpur via Khajuraho from 5th
ललितपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी से मऊरानीपुर, महोबा, खजुराहो होते हुए ललितपुर के लिए पांच अगस्त से स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। यह मेमू प्रायोगिक तौर पर तीन माह के लिए संचालित की जाएगी। ट्रायल सफल होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 1821 स्पेशल मेमू ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रात 8:40 बजे चलकर निवाड़ी, मऊरानीपुर, बेलाताल, कुलपहाड़ होकर महोबा स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी। यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद रात 11:40 बजे चलकर सिंहपुर डुमरा होकर खजुराहो स्टेशन पर रात 12:50 बजे पहुंचेगी। यहां 15 मिनट ठहराव के बाद रात 1:05 बजे चलकर दुरियागंज स्टेशन, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, ईशानगर, खरगापुर, सरकनपुर, टीकमगढ़ उदयपुरा, बिरारी होते हुए अगले दिन तड़के 4:55 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01822 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन ललितपुर स्टेशन से सुबह 5:10 बजे चलकर बिरारी, उदयपुरा, टीकमगढ़, सरकनपुर, खरगापुर, ईशानगर, छतरपुर, दुरियागंज होकर खजुराहो स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी, जहां 15 मिनट के ठहराव के बाद सिंहपुर, डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, बेलाताल, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी होते हुए झांसी स्टेशन पर दोपहर 2:29 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
झांसी से मऊरानीपुर, महोबा के रास्ते खजुराहो, टीकमगढ़ होकर ललितपुर के लिए पांच अगस्त से स्पेशल मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन तीन माह के लिए प्रायोगिक तौर पर चलाई जाएगी।
-मनोज कुमार, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed