{"_id":"6158bf368ebc3e2be51cb87e","slug":"memo-train-gift-to-lalitpur-gandhi-jayanty-lalitpur-news-jhs2057457136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर आधुनिक कोच युक्त मेमो ट्रेन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर आधुनिक कोच युक्त मेमो ट्रेन की सौगात
विज्ञापन
ध्वजारोहण करते कांग्रेस पाट्री के कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। यात्रियों की सुविधा और आसान यात्रा के लिए रेलवे ने अब झांसी से ललितपुर और बीना के मध्य मेमो ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया है। शनिवार को यह ट्रेन सुबह 8.35 बजे ललितपुर आई, जिसके बाद सुबह साढ़े दस बजे ट्रेन बीना के लिए रवाना हुई। वहीं शनिवार की शाम को भी ट्रेन बीना से आने के बाद झांसी के लिए रवाना हुई।
गांधी जयंती के दिन रेलवे ने जनपदवासियों के लिए झांसी, ललितपुर और बीना रूट पर पहली बार मेमो ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन पूर्व में झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य दोनों ओर की पैसेंजर ट्रेनों के स्थान पर संचालित की जा रही है। इसके तहत झांसी से ललितपुर के मध्य चलने वाली 01812 झांसी-ललितपुर मेमो ट्रेन झांसी से शनिवार को सुबह 6.15 बजे चलकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.35 बजे आई। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे यह मेमो ट्रेन ललितपुर से बीना के लिए रवाना हुई। फिर बीना से चलकर यह मेमो ट्रेन दोपहर 3.15 बजे चलकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 5.35 बजे ललितपुर आई। इसके बाद शाम को 5.50 बजे झांसी के लिए रवाना की हुई। इस रूट पर यह ट्रेन पहली बार संचालित हो रही है, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए जहां पर्याप्त सीटें हैं, वहीं सीट नहीं मिलने पर कम दूरी के छोटे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को खड़े होकर सफर की सुविधा भी है।
--------
ललितपुर झांसी के बीच पहली बार मेमो ट्रेन चलाई गई है, जो काफी आरामदायक और सुविधा युक्त है। ट्रेन में इंजन बदलने का झंझट नहीं है, जिससे समय की काफी बचत होगी। प्रमोद सेन, यात्री।
विज्ञापन
--------
मेमो ट्रेन चलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है लेकिन इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने चाहिए, जिससे लोगों को दोपहर में भी ट्रेन की सुविधा मुहैया हो सके। इस ट्रेन से पहली बार सफर करना बहुत अच्छा लग रहा है। लद्दाराम, यात्री।
-----
मेमो ट्रेन में पैसेंजर ट्रेन की अपेक्षा सफर करना काफी सुविधायुक्त है। इस ट्रेन के कोच भी आधुनिक हैं, जिनमें यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी हैं। इस ट्रेन के फेरे यदि बढ़ा दिए जाएं तो लोगों को काफी सुविधा होगी। सुकमान जैन, यात्री।

ललितपुर स्टेशन पर खड़ी मेमो ट्रेन- फोटो : LALITPUR