फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mehrauni Tehsil tops the state for the third time in redressal of public grievances.

Lalitpur News: जनशिकायत निस्तारण में महरौनी तहसील प्रदेश में तीसरी बार अव्वल

Fri, 05 Jan 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mehrauni Tehsil tops the state for the third time in redressal of public grievances.
महरौनी। ऑनलाइन शिकायत पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण में तहसील महरौनी राजस्व विभाग को नवंबर-दिसंबर 2023 की प्रदेश रैंकिंग में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश की 350 तहसीलों में तहसील महरौनी को शत प्रतिशत कार्रवाई के लिए लगातार तीसरे माह प्रथम स्थान मिला है। इस परिणाम के लिए उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार महरौनी शेख आलमगीर एवं नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने आईजीआरएस/शिकायत पोर्टल से जुड़े समस्त कर्मचारियों और संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी जयराम, तकनीकी मैनपावर नीरज विश्वकर्मा सहित राजस्व निरीक्षक/लेखपालों के रहे विशेष योगदान की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed