फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   medition

जिले में एक भी जेनरिक मेडिकल स्टोर नहीं

Wed, 26 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
medition
medition, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिले में एक भी जेनरिक दवाइयों के मेडिकल स्टोर नहीं हैं। इस कारण मरीजों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने हर जिले में जेनरिक दवाओं के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए जन औषधि केंद्र खोलने की योजना प्रारंभ की, लेकिन जिले में उसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

जेनरिक दवाएं सस्ती होने के कारण केंद्र सरकार इनके उपयोग के लिए बढ़ावा दे रही है। इसके लिए जगह-जगह जेनरिक दवाओं के जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। लेकिन ललितपुर जिले के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जब जिला चिकित्सालय के सीएमएस एसके वासवानी से बात की तो उन्होंने बताया कि सरकार ने जेनरिक दवाओं को अनिवार्य नहीं किया है। लेकिन समस्या यह है कि जिले में एक भी जेनरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर नहीं हैं, इस कारण इन दवाओं को नहीं लिखा जाता है। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं में ही जो दवाएं होती हैं उनको ही लिखा जाता है।
विज्ञापन


ब्लाक स्तर पर खुलेंगे मेडिकल स्टोर
सरकार ने जेनरिक दवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लाक स्तर पर मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इन मेडिकल स्टोर पर सिर्फ जेनरिक दवाएं ही मिलेंगी। कुछ दिन पहले ही हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में प्रमुख सचिव ने सभी जिलों को यह निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी औषधि और प्रशासन विभाग को सौंपी गई है। जिला औषधि और प्रशासन अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि जल्द ही इसके लिए आवेदन मांग कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनरिक दवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कोशिश की जा रही है। मेडिकल स्टोर खोलना औषधि और प्रशासन विभाग का है। सरकार ने अभी इस संबंध में कोई दिशानिर्देश भी जारी नहीं किए हैं।
प्रताप सिंह, सीएमओ

जेनरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर खोलने के लिए जिले में एक भी आवेदन नहीं आए हैं। कोशिश की जा रही हैै कि जल्द ही जेनरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर खोले जाएं।
प्रीति सिंह, जिला औषधि और प्रशासन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed