{"_id":"5e7f76a78ebc3e6fe9099295","slug":"medicine-shopkepper-is-not-need-to-pass-lalitpur-news-jhs163441532","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा दुकानदारों को पास की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा दुकानदारों को पास की जरूरत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे जिले को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा। इस दौरान रिटेल केमिस्ट और होल सेलर केमिस्ट को पास की सुविधा से छूट दी गई है। होम डिलेवरी के लिए दुकानदारों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं।
उप जिला मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने बताया कि जनसुविधा की दृष्टि से लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा जनता की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई हैं। इसमें दवाइयां प्रमुख हैं। रिटेल केमिस्ट और होल सेलर केमिस्ट को किसी पास की आवश्यकता नहीं है। वह साथ में अपना ड्रग केमिस्ट लाइसेंस (मूल अथवा फोटो कापी व वैध राजकीय पहचान पत्र) रखकर अपने वाहन से आपने स्टोर तक आवागमन कर सकते हैं। ग्रामीण रिटेल केमिस्ट भी इसी प्रकार अपने ड्रग लाइसेंस के साथ वाहन पर होल सेलर केमिस्ट से दवाइयों का स्टाक ले जा सकते हैं, ताकि गांवों में दवाइयों का अभाव न हो। रिटेल केमिस्ट, सेल्समैन/ हेल्पर ऐसे 100 सेल्समैन को औषधि निरीक्षक द्वारा 100 पास निर्गत किए गए हैं। पुलिस के पूछने पर आप अपना पास, दवाइयों का बिल दिखा सकेंगे। उन्हें रोका नहीं जाएगा। होम डिलीवरी ऑफ मेडिसिन की सप्लाई के लिए शहर के चार बड़े मेडिकल स्टोर को होम डिलीवरी पास जारी किए गए हैं, जिनके नाम व मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें न्यू अग्रवाल मेडिकल स्टोर घंटाघर मोबाइल नंबर- 9453031411, गुप्ता मेडिकल एजेंसी सावरचौक मोाबाइल नंबर- 9889977315, नवीन मेडिकल स्टोर घंटाघर मोबाइल- 9415112050 और अभिलाषा मेडिकल एजेंसी मोबाइल नंबर- 450069660 है। शहरवासी इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर घर बैठे दवाई मंगा सकते हैं। होम डिलीवरी में एक व्यक्ति को 20 दिन से अधिक की दवा नहीं दी जाएगी।
पानी के पैकेट, दूध के पैकेट, पानी की बोतले एवं अन्य खाद्य साम्रग्री पिकअप वाहन से ले जाने में कोई रोक नहीं है।
अन्य जिले या अन्य कस्बे का कोई व्यक्ति लॉकडाउन होने की वजह से शहर में रुक गया है और उसके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो फूड पैकेट प्राप्त करने के लिए नीचे लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क करके होम डिलीवरी कराई जाएगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ का मोबाइल नंबर- 9415179318, सिद्वेश्वर जमोरया व्यापार मंडल का मोबाइल नंबर - 9450833070 तथा विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट का मोबाइलसंख्या 9621195911 व 9044026225 है। नीचे लिखे डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करके राशन की होम डिलीवरी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
इसमें वी-मार्ट का मोबाइल नंबर 9935348401 व 7860998449, भारत बाजार का मोबाइल नंबर- 8400713822, ईगल मार्ट सर्विस पोर्टल का मोबाइल नंबर- 7080802143, ईगल मार्ट सर्विस पोर्टल पर एंड्रायड मोबाइल पर ‘एप’ की सुविधा उपलब्ध है, इंफ्री मार्ट सर्विस पोर्टल ललितपुर का मोबाइल नंबर- 9335856679 है। इन नंबरों पर फोन करके होम डिलीवरी की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। उक्त आदेश जनहित में तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।
केवल होम डिलेवरी के लिए वाहन चलेंगे
ललितपुर। उप जिला मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में दो पहिया वाहन और प्राइवेट वाहन बिना अनुमति के पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। लेकिन, पुलिस व प्रशासन द्वारा केवल उन्हीं दो पहिया वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास अधिकारियों द्वारा निर्गत किए गए पास होंगे। इसमें होम डिलीवरी पास, (फूल पैकेट, किराना सामान आदि) उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किए गए हैं। रिटेल केमिस्ट, सेल्समैन, हेल्पर पास औषघि निरीक्षक द्वारा जारी किए गए हैं। कर्मचारी पास (कार्यालय अध्यक्ष/ अपर जिलाधिकारी/ उप जिलाधिकारी) द्वारा जारी किए हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें छह महीने की सजा भी हो सकती है।
उक्त अवधि में अनवरत नागरिक आपूर्ति (किराना का सामान, फल, सब्जी की सुचारु आपूर्ति हेतु थोक विक्रेताओं को 31 पास एवं फल, सब्जी ठेके वालों को 318 पास (वार्डवार) जारी किए गए हैं। नझाई बाजार में लगने वाली सब्जी मंडी को पूर्णत: बंद कर दिया गया है। पुरानी गल्ला मंडी में स्थापित सब्जी मंडी में ग्रामीण क्षेत्रों से ताजे, फल, सब्जी लाने वाले व्यक्तियों को गेट पर नहीं रोका जाएगा।
सभी वार्डो में एक वार्ड मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की टीम पिकेट वाहन के साथ उपलब्ध है। वार्ड में किराने की दुकानें खुली रहेंगी। 328 हाथ ठेले वाले घर-घर जाकर वार्डवाइज फल व सब्जी बेच रहे हैं। चिकित्सा सेवा के लिए जिला अस्पताल में 108 नंबर की छह एंबुलेंस एवं 102 नंबर की छह एंबुलेंस 24 घंटे कार्यरत हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज, पीजीआई लखनऊ एवं ग्वालियर तक मरीज को ले जाने के लिये चार एएलएस एंबुलेंस कार्यरत हैं। हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, सड़क दुर्घटना, मस्तिष्क ज्वर, बेहोशी की हालत में, जानवर के काटने पर मेडिकल इमरजेंसी में सुविधा है। बीमार व्यक्ति उक्त नंबरों पर संपर्क करके अपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान समय में शासन के आदेशानुसार ओटीपी को बंद कर दिया गया है।