{"_id":"5eadc0708ebc3e90571a339e","slug":"medical-test-for-corona-more-than-600-people-lalitpur-news-jhs1658547136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ से भी अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ से भी अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वैश्विक बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 600 लोगों के सैंपल लेकर परीक्षण कराए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आए 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। अब तक सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
लॉकडाउन के बाद लोगों का आवागमन रुक गया था, लेकिन कुछ लोग पैदल व अन्य वाहनों के सहारे जनपद में प्रवेश कर रहे थे। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा था, जिस पर शासन ने सीमा से प्रवेश करने वाले लोगों को क्वारंटाइन में लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद लक्षण पाए जाने पर मेडिकल क्वारंटीन करके उनके सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए हैं, वहीं, जिला प्रशासन ने भी क्वारंटीन सेंटर बनाए। जहां पर बाहर से आने वाले लोगों को ठहराया गया, जहां पर भोजन के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग करके लक्षण पाए जाने पर जांच कराई जाती है।
जिले में अब तक 600 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इनकी जांच रिर्पोट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें गांव भेजा गया। जहां पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में ठहरया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले की सीमा में बाहर से आए 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इन सभी की रिपोर्ट आने तक इनको क्वारंटाइन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भेजे गए 20 सैंपलों की जांच रिर्पोट निगेटिव आई है।
-------
बाहर से आने वालों में गाइड लाइन के अनुसार लक्षण पाए जाने पर की सैंपल लिए जाते हैं। शनिवार को 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी