फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: SNCU expanded, bed capacity increased from 12 to 18

मेडिकल कॉलेज : एसएनसीयू का हुआ विस्तार, 12 से 18 हुई बेड की क्षमता

Sat, 28 Feb 2026 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Medical College: SNCU expanded, bed capacity increased from 12 to 18
गंभीर बीमार व समय पूर्व जन्मे बच्चों को मिलेगा उचित इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू को अपग्रेड किया गया है। पहले यहां पर 12 बच्चों की क्षमता थी जो अब बढ़कर 18 बेड की हो गई है। स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान इसका शुभारंभ किया।
जनपद में नवजात शिशुओं को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसका शुभारंभ करते हुए स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सेवाओं में विस्तार किया है। प्रदेश में पहले चरण में जो 14 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं, उनमें जनपद के मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर कैंसर केयर यूनिट की स्थापना होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य मयंक शुक्ला ने बताया कि एसएनसीयू के सुदृढ़ीकरण से गंभीर एवं समय से पूर्व जन्मे नवजात को अब जनपद स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में 12 बच्चों को भर्ती करने की सुविधा यहां पर थी। अब यहां पर 18 बच्चों को भर्ती किया जा सकेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश त्रिवेदी, दिनेश गोस्वामी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इम्तियाज अहमद, उप प्रधानाचार्य डाॅ. श्रुति सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed