Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mason dies after being hit by train

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Sun, 26 Nov 2023 11:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by train
- घर से खराद मशीन लेने के लिए जा रहा था बीना, रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी पर मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसका शव रेल पटरी पर पुलिस को पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक खराद मशीन लेने के लिए ट्रेन में सवार होकर मध्य प्रदेश के बीना शहर जा रहा था।

शनिवार की रात को रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेल पटरी खंभा नंबर 1031 पर एक युवक का शव पड़ा हुआ पुलिस को मिला। तलाशी ली तो मोबाइल फोन व पहचान पत्र मिला। फोन पर संपर्क किया तो मृतक की शिनाख्त कस्बा नाराहट निवासी जगदीश (25) पुत्र सुखनंदन के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई चंदन ने बताया कि जगदीश कस्बा में ही एक खोखे में वेल्डिंग की दुकान खोले हुए था और लोहे आदि की चीजों पर वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को जगदीश खराद मशीन खरीदने के लिए बीना जाने के लिए घर से निकला था। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वह बीना जाने के लिए किसी ट्रेन में सवार हो गया था। कुछ दूरी पर जगदीश ट्रेन से गिर गया और चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed