फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many trains including Tulsi and Utkal were delayed by hours.

Lalitpur News: तुलसी, उत्कल समेत कई ट्रेन घंटों देरी से आईं

Fri, 31 Oct 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Tulsi and Utkal were delayed by hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भोपाल की ओर जाने वाली कई ट्रेन बृहस्पतिवार को भी घंटों देरी से आईं। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी हुई। तुलसी एक्सप्रेस, गीता जयंती, मालवा, भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पटना इंदौर व उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ से पौने तीन घंटे तक देरी से आईं।

प्रयागराज से चलकर झांसी, ललितपुर से होते हुए भोपाल की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस बुधवार की देर रात के बाद 2.50 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब होकर तड़के 4.45 बजे आई। कुरूक्षेत्र से चलकर खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 3.45 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब होकर 5.23 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह 4.21 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब होकर सुबह 5.40 बजे आई। जबकि भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब होकर सुबह 6.32 बजे आई। वहीं, पटना इंदौर एक्सप्रेस सुबह 5.43 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब होकर सुबह 7.19 बजे आई। इसी प्रकार डाउन रूट की पुरी से चलकर हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रात 3.33 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे विलंब होकर 6.13 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed