फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many injured and critical in Two road accidents in Lalitpur 

ललितपुर में हादसा: दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 17 घायल, आठ गंभीर

Thu, 18 Nov 2021 01:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Nov 2021 01:42 PM IST
सार

पहली दुर्घटना में एक बस दिल्ली से सागर जा रही थी जबकि दूसरी बस महरौनी गुढ़ा से झांसी जा रही थी। वहीं दूसरी दुर्घटना ग्राम नदनवारा में हाईवे पर हुई है, जिसमें एक ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Many injured and critical in Two road accidents in Lalitpur 
दुर्घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद सागर बांध तिराहा पर दो बसों की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से हो गए। इनमें दमोह जा रहे दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय से झांसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसमें एक बस दिल्ली से सागर जा रही थी जबकि दूसरी बस महरौनी गुढ़ा से झांसी जा रही थी। हाईवे पर एक और सड़क का काम होने के चलते दूसरी ओर से घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। इसी के चलते दोनों तेज रफ्तार बसों में यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर
वहीं दूसरी दुर्घटना ग्राम नदनवारा में हाईवे पर हुई है, जिसमें एक ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठी 9 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह बस झांसी से मध्य प्रदेश के खुरई जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम गुलशन कुमार, एसडीएम संतोष कुमार उपाध्याय और एआरटीओ जीएस गौड़ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed