फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Manthara poisoned her mind; Kaikeyi demanded two boons.

Lalitpur News: मंथरा ने भरे कान, कैकेयी ने मांगे दो वरदान

Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manthara poisoned her mind; Kaikeyi demanded two boons.
वन गमन करते भगवान राम, लक्ष्मण और सीता - फोटो : Samvad
महरौनी। श्रीरामलीला महोत्सव के सातवें दिन श्रीराम वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंथरा-कैकेयी संवाद और श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के वन जाने का दृश्य विशेष रूप से प्रभावी रहा।
विज्ञापन

लीला का आरंभ राजा दशरथ द्वारा श्रीराम को युवराज बनाने के प्रस्ताव से हुआ। सभासदों की सहमति के बाद अयोध्या में राजतिलक की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच मंथरा ने रानी कैकेयी के कान भरे। कैकेयी ने आभूषण त्यागकर कोपभवन में प्रवेश किया। राजा दशरथ के पहुंचने पर कैकेयी ने उनसे पूर्व में दिए गए दो वरदान मांगे।उन्होंने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए और मूर्छित हो गए। श्रीराम ने पिता की प्रतिज्ञा का मान रखने के लिए वन जाने का निर्णय लिया। सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हुए। तीनों ने वल्कल वस्त्र धारण कर राजा दशरथ से विदा ली।
विज्ञापन

00000000000
राजा दशरथ का विलाप
पुत्रों और बहू को वन जाते देख राजा दशरथ का विलाप दर्शकों को भावुक कर गया। इसी करुण प्रसंग के साथ लीला का समापन हुआ। महोत्सव के आयोजन में महेंद्र सिंह राजावत, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे, विजय दुबे ,आशाराम तिवारी, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, रामेश्वर प्रसाद सोनी, श्याम स्वरूप पालीवाल और हृदयेश गोस्वामी सहित कई लोग शामिल थे। लीला के आरंभिक क्रम की आरती प्रभु,पोस्टमास्टर आशीष कुमार राजौरिया,अक्ष व आरव त्रिपाठी,चंद्रशेखर पंथ ने आरती की। मंचन में हर्ष तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, रजनीश रिछारिया, आदर्श उदैनिया और रुद्रांश भोंडेले जैसे कलाकारों ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed