फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   manrega barua naale devplopment

मनरेगा से बरुआ नाले का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
manrega barua naale devplopment
तालबेहट। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चुरावनी में क्षेत्रीय विधायक रामरतन कुशवाहा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने मनरेगा के अंतर्गत बरुआ नाले के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस नाले के जीर्णोद्धार से छह गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बरुआ नाले का उद्गम ग्राम करेंगा में है। यह नाला ग्राम हंसारकला, विजयपुरा, पूराकलां एवं नत्थीखेड़ा से होकर जामनी नदी में मिल जाता है। नाले की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है। नौ किलोमीटर ग्राम हंसारकला, विजयपुरा, पूराकला एवं नत्थीखेड़ा में नाले की गहराई ठीक है। यहां झाड़ियां भी नहीं हैं। शेष चार किलोमीटर ग्राम पंचायत चुरावनी के मजरा करेंगा एवं ऐवनी में नालेे का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके अलावा चार छोटे-छोटे रपटा बनाने का प्रावधान है। इसमें मनरेगा अंश से 23.10 लाख रुपये एवं राज्य वित्त,15 वें वित्त आयोग से 4.65 लाख रुपये कुल मिलाकर 27.75 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने का प्राविधान है। कार्य में 1150 मानव दिवस सृजित होंगे। इससे स्थानीय जॉबकार्डधारक परिवारों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। परियोजना का कार्य पूरा होने पर स्थानीय किसानों को खेतों में सिंचाई हेतु पानी प्रत्येक समय उपलब्ध रहेगा। जंगली जानवरों को पानी पीने हेतु उपलब्ध होगा। वर्तमान में इस क्षे़त्र में पानी के अभाव में काफी भूमि अनुपयोगी रहती है। स्थानीय लोगों को पानी की व्यवस्था हेतु लगभग दो किलोमीटर तक जाना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में करीब 10 टैंकर प्रतिदिन लगे रहते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस नाले के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के ग्राम चुरावनी, एवनी, हसारकलां, नत्थीखेड़ा, विजयपुरा एवं पूराकलां के किसानों को लाभ मिलेगा। गर्मियों में पीने का पानी मिल सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि 27.75 लाख रुपये से नाले के उद्गम स्थल से चार किलोमीटर तक का काम मनरेगा के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें चार लाख रुपये का अंशदान ग्राम निधि का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा रवींद्र वीर यादव, बीडीओ अर्जित प्रकाश, अवर अभियंता विशाल कुशवाहा, युवा भाजपा नेता नीरज पटैरिया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तुषार कुमार, रामदास सुमन, इंद्रेश कुमार सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र वरौदिया ने किया।

पूर्व प्रधान लिखा देख चौंक गए
तालबेहट। प्रदेश सरकार ने सभी प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त कर दिया है। लेकिन, 26 दिसंबर को हुए शिलान्यास कार्यक्रम में लगे बोर्ड में ग्राम चुरावनी के प्रधान के नाम के आगे पूर्व शब्द देखकर दो दिन पहले पूर्व बने प्रधान चौंक गए और उन्होंने खूब चुटकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed