{"_id":"6755f61c4f8455279d026af4","slug":"manguwan-won-the-trophy-by-defeating-bundelkhand-warriors-by-44-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-125411-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुंदेलखंड वॉरियर्स को 44 रनों से हराकर मनगुवां ने ट्रॉफी कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुंदेलखंड वॉरियर्स को 44 रनों से हराकर मनगुवां ने ट्रॉफी कब्जाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्टेडियम में निशी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित पं. महेश तिवारी की स्मृति में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मनगुवां वॉरियर्स ने बुंदेलखंड वॉरियर्स को 44 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बुंदेलखंड वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मनगुवां वॉरियर्स के बल्लेबाज आलेख ने 38 रन, नेहाल ने 26 रन, हर्ष यादव ने 25 रन, मनीष ने 14 रन, लकी ने नौ रन, दिव्यांश सैनी ने 6 रन, ध्रुव लिटौरिया ने 4 रन, द्रौण भटनागर ने दो रन बनाए। अतिरिक्त 27 रनों के साथ टीम स्कोर 151 रन तक पहुंच सका। बुंदेलखंड वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम अहिरवार ने चार ओवर में तीन विकेट लिए। अनुराज ने एक विकेट लिया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौट गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेलखंड वॉरियर्स की ओर से बल्लेबाज साहिल ने 43 रन, सक्षम ने 18 रन, इशांत ने 17 रन, सुजल ने सात रन, अनुराज ने चार रन, रजनीश ने दो रन, आर्यन, जतिन सैनी, क्रिश, सुशील ने एक-एक रन बनाया। अतिरिक्त 12 रनों के साथ टीम 107 रन ही बना सकी। मनगुवां वॉरियर्स की ओर से गेंदबाज लकी ने तीन विकेट झटके। हर्ष यादव, आलेख, मनीष रामजी और नेहाल ने एक-एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच लकी बने। उन्होंने चार ओवर में चौदह रन देकर तीन विकेट झटके। निर्णायक की भूमिका में अभिनव तोमर व आदित्य सेंगर रहे। स्कोरिंग सिद्धार्थ जैन ने की। मैच का आंखों देखा हाल प्रतीक श्रीवास्तव व विभांशु तिवारी ने सुनाया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रवींद्र राजा, अभय श्रीमाली, ब्रजेश पंथ, शुभम पस्तोर, सुमित रैकवार, शत्रुघ्न यादव, अभी जैन खजुरिया ने खिलाड़ियों को पुरष्कार वितरित किए।
आयोजन कमेटी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नसीम, पवन परमार, क्रिकेट कोच अजहर खान, रामप्रताप सिंह, रत्नेश दीक्षित, देवेंद्र राजा, विजय निरंजन, धर्मेंद्र गोस्वामी, राजकुमार कौशिक, पीएस परमार आदि मौजूद रहे।
............
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पवन रैकवार बने : टूर्नामेंट में सक्षम शिवहरे ने सर्वाधिक 162 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन का खिताब जीता। अनुराज सिंह यादव ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिया। उन्हें बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। साहिल ने शानदार 6 कैच पकड़े व बेहतर फील्डिंग की जिससे वह बेस्ट फील्डर बने। बेस्ट विकेट कीपर का खिताब दिव्यांश सैनी को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पवन रैकवार बने। पवन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया।