फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mandi will be sfited at foota bungla

शनिचरा चौराहा से फूटा बंगला में शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

Fri, 04 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
mandi will be sfited at foota bungla
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में संक्रमण रोकने के लिए संकरी सड़क को देखते हुए सब्जी मंडियों को खुले में शिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शनिचरा चौराहा से रामलीला मैदान तक लगने वाली मंडी को फूटा बंगला क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर अन्य जनपदों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सुबह व शाम दो शिफ्टों में चिकित्सकों की टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे ड्यूटी नहीं की जा रही है, जिससे सुबह साबरमती से आने वाले यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है, जबकि रेलवे स्टेशन के लिए चिकित्सकों की टीम 24 घंटे के लिए तैनात की गई थी, इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह एवं शाम की शिफ्ट में चिकित्सकों की दो टीमें तैनात की जाए, जिससे झांसी, उरई एवं कानपुर से आने वाले यात्रियों की जांच की जा सके। विगत चौबीस घंटे के कोविड परिणामों पर बताया गया कि पिछले चौबीस घंटे में कुल 1729 जांच की गई है, इनमें से 30 पाजिटिव मरीजों की सूचना प्राप्त हुई है। डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को कलेक्ट्रेट में 61 में से 8 तथा चिकित्सालय में 98 में से 32 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, साथ ही सुबह के समय अटा मंदिर के पास काफी भीड़ देखने को मिली, जिससे टेस्ट करने में काफी बाधा उत्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि घंटाघर के पास सुबह के समय में लगने वाली सब्जी मंडी को मुनादी कराकर खुले स्थान पर शिफ्ट कराएं। साथ ही सुबह के समय शनिचरा चौराहे से रामलीला मैदान तक लगने वाली मंडी से काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है, इसकी रोकथाम के लिए मंडी को खरबूजा मंडी/फूटा बंगला में शिफ्ट कराने को उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया। नॉन कोविड अस्पतालों की समीक्षा में बताया गया है कि प्राइवेट अस्पतालों में 09 कोरोना संदिग्ध मरीजों की निगरानी कर जांच की गई, लेकिन उनमें से कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अमरपुर मंडी हेतु पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकों की टीम को तैयार किया जाए, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में उन्हें अमरपुर मंडी में रखने की व्यवस्था की जा सके। डेंगू और चिकनगुनिया की समीक्षा में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर के 17 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया है, जिनको नियमानुसार नोटिस भी जारी किया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, डा.अमित चतुर्वेदी, डॉक्टर हुसैन खान,डा. अजय वाले आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed