{"_id":"5dd597178ebc3e548c3cfeae","slug":"mandi-tax-should-be-removed-lalitpur-news-jhs1530185121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क समाप्त की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क समाप्त की जाए
विज्ञापन
बार में पोस्ट कार्ड अभियान चलाते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
मंडी शुल्क समाप्त की जाए
पुलवारा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान के तहत ब्लॉक बार इकाई के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पोस्टकार्ड भेजे। इसमें मंडी शुल्क समाप्त करने समेत अन्य मांगें रखी गई हैं।
पोस्टकार्ड में व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में वस्तुओं के मानकों में सुधार करने की मांग की। पोस्टकार्ड के माध्यम से कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सर्वे कराकर व्यापारियों को दिया जाए, कृषि क्षेत्र के साथ अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी को टीडीएस से मुक्त किया जाए और किराए पर जीएसटी समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोंधित पोस्टकार्ड में व्यापारियों ने प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने, बिजली की 12.5 प्रतिशत बढ़ी दरों को वापस लेने, बिजली विभाग द्वारा 45 दिन के बिल के आधार पर मांगी जा रही अतिरिक्त जमानत राशि के आदेश को वापस लेने, निचले स्तर के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ व्यापारियों को दिलाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बार गौरव गुप्ता, महामंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान, संरक्षक केशवदास यादव, रंजीत साहू, आजाद अली, कैलाश सोनी, विनीत सेठ, महेश सेठ, श्रीकृष्ण पटवारी, सत्यनारारण मलैया, देशपत साहू, विक्रम पटेल, राजेश जोशी, अशोक जोशी, रूपेश गुप्ता, आनंद महाराज, कन्हैया लाल श्रीवास, विनोद रैकवार, जानकी साहू, रामू गुप्ता, लक्ष्मी साहू मौजूद रहे।