फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   man beat till death

भैंस के विवाद में सगे भाई भतीजे ने लाठियों से पीटकर ले ली जान

Sun, 29 Mar 2020 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
man beat till death
भैंस के विवाद में लाठियों से पीटकर ले ली जान
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया आरोपी भाई और भतीजे पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम अमरपुर में घर में घुसी भैंस को लाठियों से मारकर भगाने के विवाद में भाई और भतीजे ने एक व्यक्ति को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम अमरपुर निवासी भैयालाल पुत्र जालिम की एक भैंस शनिवार की शाम को पास ही रहने वाले भाई साकूलाल के घर में घुस गई। इसके बाद साकूलाल भैंस को लाठियों से मारता हुआ घर से भगाने लगा। भैंस को मारते देख भैयालाल ने अपने भाई को मना किया, जिस पर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि साकूलाल का पुत्र शिशुपाल भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर भैयालाल के सिर में लाठियों से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

इससे भैयालाल गंभीर रुप से घायल हो गया। जब उसका पुत्र आशू बचाने आया तो उन्होंने उसके साथ गाली - गलौज कर मारपीट करते हुए भाग गए। परिजन खून से लथपथ भैयालाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में भैयालाल की मौत हो गई। परिजन उसे वापस जिला चिकित्सालय ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक खेतीबाड़ी करता था। कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र सुम्मेर सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता और पुत्र साकूलाल एवं शिशुपाल पर गाली - गलौज कर मारपीट एवं गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि दोनों भाइयों में भैंस को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक भाई ने दूसरे को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इलाज को ले जाते समय भैयालाल की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed