फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mama and Bhanje dead for speed

रफ्तार ने ली मामा, भांजे की जान

Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mama and Bhanje dead for speed
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत बांसी-असऊपुरा के बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर रात के अंधेरे में हाइवे पर एक टैंकर से हो गई। इससे बाइक सवार मामा व भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पटौराखुर्द निवासी राहुल चौबे (24) सोमवार की रात करीब दस बजे अपने भांजे झांसी के बिजौली निवासी महेंद्र चौबे (19) पुत्र गौतम चौबे के साथ बाइक से ग्राम पटौराखुर्द से बिजौली जा रहे थे। अभी वह रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम बांसी- असऊपुरा के बीच एक पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टैंकर से हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने भांजे महेंद्र चौबे को मृत घोषित कर दिया। मामा राहुल चौबे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक राहुल चौबे के भाई रोहित ने बताया कि उसका भाई एसी बनाने वाली कंपनी में काम करता था, जबकि उसका भांजा महेंद्र चौबे झांसी में ही कंपनी में सुपरवाइजर था। राहुल तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था, जबकि महेंद्र दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed