फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   making mask at home

बालिकाएं घर पर बना रहीं मास्क

Sat, 25 Apr 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
making mask at home
महिलाओं को मास्क देती भावना पंथ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सामाजिक संस्था सोसायटी फ़ॉर लीगल एंड एजूकेशन राइट्स द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व उनके विकास के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा घर पर मास्क बनाकर वितरित किए जा रहे है। महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सैडो पॉवर की टीम महिलाओं को मास्क बांट रही है। लोगों को बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। निदेशक प्रीति शुक्ला प्रतिदिन वीडियो कॉल करके संवाद कर रही हैं एवं अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना वायरस से बचने के साथ ही फैली भ्रांतियों को दूर करना है। सोशल डिस्टेंस के लिए भी महिलाओं को लगातार प्रेरित कर रहीं हैं। योग शिक्षिका राखी शुभ रत्नाकर वीडियो के माध्यम से महिलाओं को योग के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

मोहिनी सेन, पूर्णिमा नामदेव, रूपाली, श्रद्धा सोनी, दीक्षा कुशवाहा, सेफ़्ता खां, भावना पंथ अपने-अपने घरों में मास्क बना रहीं हैं। आसपास की बालिकाओं/महिलाओं को वितरित कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मास्क बना रहे हैं। आसपास की महिलाओं को वितरित भी कर रहे हैं। सभी को सतर्कता बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।
- मोहिनी सेन
कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए सैडो पॉवर ग्रुप के माध्यम से रोज मास्क बनाते हैं। घर के बने मॉस्क बांट रहे हैं। ताकि, किसी को भी संक्रमण का खतरा न हो।
- पूर्णिमा नामदेव
लॉकडाउन में घर पर कोई अन्य कार्य है नहीं, इसलिए प्रतिदिन घर पर ही मास्क बनाकर लोगों को बांट रहे हैं। उन्हें इस भयानक बीमारी से बचाव को जागरुक भी कर रहे हैं।

- सेफ्ता खां
कोरोना वायरस से बचाव के लिए योग बहुत आवश्यक है। इसलिए सभी को योग करना चाहिए। हम रोजाना अपने ग्रुप की सदस्यों को वीडियो कॉल के जरिए योग के बारे में विशेष जानकारियां देते हैं।
- राखी रत्नाकर

मास्क वितरित करतीं सैडो पॉवर ग्रुप की सदस्य

मास्क वितरित करतीं सैडो पॉवर ग्रुप की सदस्य- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed