{"_id":"58ade8ce4f1c1b0853b256a1","slug":"mahayagna-election-today-select-your-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी महायज्ञ आज, अपना विधायक चुनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी महायज्ञ आज, अपना विधायक चुनें
lalitpur
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
चुनावी महायज्ञ आज, अपना विधायक चुनें
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को जनपद की ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। सुबह सात से शाम पांच बजे तक जनपद के आठ लाख 68 हजार 44 मतदाता दोनों विधानसभा क्षेत्र के 24 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद करेंगे। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं हैं। पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अमरपुर स्थित नवीन मंडी स्थल से सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में दोनों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां निर्धारित वाहनों से मतदाता केंद्रों पर भेजी गईं। रवाना होने से पूर्व मतदान कार्मिकोें ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग काउंटरों से ईवीएम सहित अन्य मतदान मतदान सामग्री को प्राप्त किया। मंडी परिसर में लगाए पंडाल में उनका मिलान भी किया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रूपेश कुमार, प्रेक्षक मनोज कुमार मीना व रूपक कुमार मजूमदार, पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य अधिकारियों ने ड्यूटी वितरण काउंटर, मतदान सामग्री वितरण काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने महिला मतदान कार्मिकों की निर्वाचन ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को खुद सुना। महिलाओं को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त भी किया।
विज्ञापन
-------------------------
संवेदनशील केंद्रों पर विशेष इंतजाम
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 मतदान केंद्र तथा 28 मतदेय स्थल अति संवेदनशील (वल्नरेविल) हैं। 22 मतदान केंद्र एवं 22 मतदेय स्थल संवेदनशील (क्रिटिकल) हैं। वहीं 227-महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 37 मतदान केंद्र एवं 50 मतदेय स्थल अति संवेदनशील (वल्नरेविल) हैं। इसके साथ ही 42 मतदान केंद्र एवं 42 मतदेय स्थल संवेदनशील (क्रिटिकल) हैं। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
---------------------
इतने मतदाता करेंगे मतदान
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 53 हजार 118 मतदाता तथा महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 14 हजार 926 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 08 लाख 68 हजार 44 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में से 04 लाख 54 हजार 344 पुरुष तथा 04 लाख 13 हजार 692 महिला मतदाता हैं। कुल 915 मतदेय स्थलों में से 92 को वेबकास्टिंग हेतु चिह्नित किया गया है।
-------------------------
915 मतदान स्थलों पर होगा मतदान
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 351 मतदान केंद्रों के 469 मतदेय स्थलों पर तथा महरौनी के 383 मतदान केंद्रों के 446 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु ललितपुर विधानसभा क्षेत्र को 06 जोन तथा 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। इसी प्रकार महरौनी विधानसभा क्षेत्र को 09 जोन तथा 48 सेक्टर में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। इसके अतिरिक्त शैडो एरिया में 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं।
--------------
वोटर कार्ड नहीं......नो टेंशन ऐसे करें मतदान
अगर आपके पास वोटर आईकार्ड नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे 12 आईडी और हैं, जिनकी मदद से आप अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सकते हैं।
ये हैं विकल्प
1- पासपोर्ट
2- ड्राइविंग लाइसेंस
3-राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
4-पैन कार्ड
5- बैँकों/डाकघरों द्वारा जारी की जाने वाली फोटो युक्त पासबुक
6- आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
7-मनरेगा जॉब कार्ड
8- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
9-फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
10- निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची
11- सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
12- आधार कार्ड
------------------
कोई दिक्कत तो यहां करें संपर्क
ललितपुर प्रेक्षक मनोक कुमार मीना 09532500019
महरौनी प्रेक्षक रूपक मजूमदार 095322500020
व्यय प्रेक्षक उदय किशन काकने 09532500020
पुलिस प्रेक्षक केपी वेंकटेश्वर राव 8853138903
जिला निर्वाचन अधिकारी डा रूपेश कुमार 9454417549
पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार 9454400291
कंट्रोल रूम 05176-273523
--------------------
इन प्रत्याशियों का भाग्य होगा कैद
---------------------
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र
---------------------
01- ज्योति सिंह लोधी सपा
02- पर्वतलाल भाकपा
03- रामरतन कुशवाहा भाजपा
04- संतोष कुशवाहा बसपा
05- ओमप्रकाश निर्दलीय
06- क्रांति निर्दलीय
07- राजेंद्र कुमार कुशवाहा निर्दलीय
08- कमलेश कुमार निर्दलीय
09- गनेश राम रजक निर्दलीय
10- प्रदीप कुमार गुप्ता निर्दलीय
11- सचेंद्र कुमार निर्दलीय
--------------------------
महरौनी विधानसभा क्षेत्र
---------------------------
01- आराधना भाकपा
02- फेरनलाल अहिरवार बसपा
03- बृजलाल खाबरी कांग्रेस
04- मनोहर लाल पंथ भाजपा
05- रमेश खटीक सपा
06- दशरथ निर्दलीय
07- राकेश कुमार निर्दलीय
08- कन्हैया निर्दलीय
09- जितेंद्र निर्दलीय
10- प्रीतम लाल निर्दलीय
11- मनोज कुमार निर्दलीय
12- रामलाल निर्दलीय
13- सुखदयाल निर्दलीय
--------------------------------