फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   maharaja khet singh jublee celebrated

खंगार समाज से किया महाराजा खेत सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Tue, 29 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
maharaja khet singh jublee celebrated
बानपुर में महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती समारोह कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ रतिराम फौजदार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/ बानपुर। सोमवार को बानपुर के मोहल्ला खंगरौला में महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने महाराज खेत सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुभारंभ रतिराम फौजदार ने महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहकर विकास करना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. आशीष रावत ने कहा कि महाराजा खेत सिंह ने सुकर्मों से इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया है। सहावेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कस्बा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए। उन्होंने भूमि दान करने की घोषणा की। सुबोध रावत ने कहा कि महाराजा के नाम पर धर्मशाला व मंदिर बनवाने का प्रयास करेंगे। मेघनाद राय व अरुण द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

क्रांति माला एंड पार्टी और जेपी मनचला एंड पार्टी ने धार्मिक कीर्तन प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। अध्यक्षता रमाशंकर द्विवेदी ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान रक्षपाल सिंह यादव, गोपाल सिंह राय, सोबरन सिंह यादव, इमरत सिंह यादव, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल, हरचरन नामदेव, बब्बू राजा, महीप विश्वकर्मा, तुलसी चौरसिया, अबलाख यादव, बुंदेल यादव, शिवराज यादव, अवध नारायण रावत, जिनेंद्र कुमार जैन, विजय परिहार, अनिल नायक, लेखराम, भज्जू खंगार, जितेंद्र खंगार, लाल सिंह, देवेंद्र, बलवीर, गुलाब सिंह, भगवानदास, मुकेश, नरेन्द्र, प्रमोद, नरेश, भरतराय, राघवेंद्र आदि रहे। संचालन अमित रावत व मनीराम नायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, शहर के इलाइट चौराहे पर श्री शिव मंदिर पर महाराज खेत सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि भवूदी लाल और भगवानदास रहे। विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह व हरिसिंह रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने की। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को एकजुट रहने व अगले साल महाराज खेतसिंह की प्रतिमा लगवाने को कहा। भीकम सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ हुआ। अभिषेक सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, पूणेंद्र सिंह, शिवम सिंह, सनत परिहार, योगेश परिहार, रोहित परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed