फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahaband today, extracted vehicle rally

महाबंद आज, निकाली वाहन रैली

Mon, 04 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mahaband today, extracted vehicle rally
vehicle rally, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर/बार। सर्राफा व्यापारियों पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारी एकजुट होना शुरू हो गए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को महाबंद की घोषणा की। वहीं, नगर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वाहन रैली निकल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। यह लड़ाई अकेले सर्राफा व्यापारियों की नहीं है, उनके साथ समूचा व्यापारी समाज खड़ा है। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल अंचल, रामेश्वर सड़ैया, अखिलेश चौधरी, सुरेंद्र अनौरा, संतोष साहू, नगराध्यक्ष नरेंद्र कडंकी, नवीन सिंघई, संजय रसिया, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अनौरा, लखन अग्रवाल, पंकज बिरधा, महेश सतभैया, राजीव सुड़ेले, रामप्रकाश साहू, नईम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष संजय रसिया की अगुवाई में बंद के समर्थन में वाहन रैली निकाली गई। रैली मवेशी बाजार, सावरकर चौक, कटरा बाजार, घंटाघर, नझाई बाजार, सुपर मार्केट, स्टेशन, इलाइट व सदर कांटा से होकर कटरा बाजार में समाप्त हुई। व्यापारियों से सोमवार को सुबह दस बजे लोहा-पीतल बाजार में एकत्र होने का आह्वान किया। इस मौके पर सराफा कमेटी अध्यक्ष मज्जू सोनी, उदय सराफ, अक्षय दिवाकर, सिद्धेश्वर जमौरिया, प्रभु तामियां, शानू, बंटी, गिरीश पाठक, श्रीकांत करौलिया, मनीष जैन, स्वदेश गोयल, अब्बू मुच्छाल, पवन, रिंकू, रत्नेश तिवारी, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कस्बा बार के पुराने बाजार में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मगन बरसैयां की अध्यक्षता में हुई, इसमें सोमवार को प्रतिष्ठान बंद कर सर्राफा व्यापारियों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संजीव जैन, रुपनारायण मलैया, हरगोविंद सोनी, केशव यादव, संतोष गुप्ता, महेश सेठ, गोलू लोहिया, रामप्रकाश गुप्ता, मुकेश चैधरी, रामप्रकाश मोदी, रिंकन चौबे, रोहित गुप्ता, रामाधार बबेले आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्लाक अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed