{"_id":"64399a4d4d4bb89b5e057f0e","slug":"mafias-property-worth-seven-billion-seized-in-jhansi-division-adg-lalitpur-news-c-11-1-75524-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी मंडल में माफिया की सात अरब की संपत्ति जब्त की: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी मंडल में माफिया की सात अरब की संपत्ति जब्त की: एडीजी
Fri, 14 Apr 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह शुक्रवार की शाम को शहर में पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही शहर की मुख्य सड़कों व बाजार में पैदल मार्च तक व्यापारियों से वार्ता कर पुलिस व्यवस्था के बारे में जाना। उनके साथ डीआईजी झांसी जोगेंद्र सिंह भी रहे।
एडीजी आलोक सिंह ने कहा कि जिले में 70 करोड़ और पूरे झांसी मंडल में सात अरब की अवैध संपत्ति माफिया से जब्त की गई है। यदि किसी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करती है और वह पुलिस पर गोली चलाता है तो पुलिस भी जवाबी फायरिंग करेगी।
इसके बाद एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अपराधों के मामलों में उन्होंने प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने गैंगस्टर व माफिया किस्म के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने टॉप टेन अपराधियों के बारे में भी जानकारी ली और निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ यातायात इमरान अहमद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक अभिनेंद्र सिंह मौजूद रहे।