{"_id":"66807d0d10b408d06801b979","slug":"made-a-video-of-raping-a-girl-and-also-blackmailed-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-116948-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल भी किया
विज्ञापन
- दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी दिया अंजाम
- आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के एक मोहल्ले की युवती से कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा नौ में एक कोचिंग में पढ़ती थी। यहां कोचिंग संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कहने पर हत्या की धमकी दी। एक दिन वह कोचिंग से घर जा रही थी। रास्ते में कोचिंग के पास रहने वाला एक युवक मिला और काेचिंग में उसके साथ होने वाली घटना के बारे में पता होने की बात कही। इस पर वह डर गई। उसने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इस घटना में कोचिंग संचालक को बेटा भी शामिल था।
आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। जब वह शादी करने की बात कहती तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। इसके बाद एक दिन कोचिंग संचालक, उसका पुत्र व एक और आरोपी उसे कचहरी ले गए थे। यहां एक विवाह का अनुबंध लेख करा लिया। उसके माता-पिता को उक्त वीडियो क्लिप की धमकी देकर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर शादी करने की बात कहकर उसे ले गए थे। यहां अपने पांच परिजनों जिसमें रिश्तेदार भी शामिल थे, को बुला लिया था। दो-तीन दिन रुकने के बाद जब शादी नहीं कराई तो उसने उलाहना दिया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कोचिंग संचालक के पुत्र को गायब कर दिया। इस पर वह अपने माता-पिता के घर पहुंच गई। 27 मई को वह अपनी दुकान पर मां के साथ बैठी थी। तभी कोचिंग संचालक अपने साथी के साथ आया और उससे पूर्व की तरह संबंध बनाने पर वह उक्त युवक को बुलाकर शादी करवाने की बात करने लगे। इस पर वह तैयार नहीं हुई तो आरोपी उसे उल्टे सीधे मैसेज भेज रहे है और धमकी दे रहे है।