फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   M Department changed whereabouts

मीटर विभाग का बदला ठिकाना

Tue, 13 Oct 2015 12:21 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर नवनिर्मित वर्कशॉप की बिल्डिंग में मीटर विभाग को शिफ्ट किया जा रहा है। नई इमारत में मीटर विभाग का कार्यालय एक सप्ताह में संचालित होने लगेगा।

विज्ञापन

जनपद में बिजली विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देने के बाद सबसे अहम भूमिका मीटर विभाग की होती है। विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए हर कनेक्शन पर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है। यदि मीटरों में कोई खराबी होती है, मसलन मीटर अधिक तेज चल रहा है या फिर मीटर रीडिंग सही नहीं आ रही, जैसी तमाम कमियां मीटर विभाग की टेस्ट रिपोर्ट पर ही निर्भर करती है। 

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मुहल्ला घुसयाना स्थित मीटर विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क करना पड़ता था। यहां किराए के दो छोटे कमरों में मीटर विभाग का कार्यालय संचालित किया जा रहा था। मीटर विभाग द्वारा कार्यालय कहीं और शिफ्ट करने की मांग की गई थी। आला अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद मीटर विभाग का नया कार्यालय गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेेशन के पास वर्कशॉप के नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी मीटर विभाग अजय सविता ने बताया कि नये कार्यालय में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। इसमें एक सप्ताह तक का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed