फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lord Rama and Lakshmana performed the Ram Setu Pujan along with Hanuman's team.

Lalitpur News: भगवान राम-लक्ष्मण ने हनुमान दल के साथ किया रामसेतु पूजन

Wed, 01 Oct 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama and Lakshmana performed the Ram Setu Pujan along with Hanuman's team.
ललितपुर। रावण से युद्ध करने से पूर्व भगवान राम और लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूपों की मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों से रथ यात्रा निकाली गई। जो शहजाद नदी के पहले स्थित रामेश्वरम मंदिर पहुंची, जहां राम, लक्ष्मण और हनुमान दल ने रामसेतु पूजन किया और सेतु बांधने की रस्म निभाई।
विज्ञापन

लंका जाने से पूर्व भगवान राम व लक्ष्मण ने हनुमान दल के साथ रामेश्वरम में समुद्र तल के पास रामसेतु पूजन किया था। इसी के तहत भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप श्रीरघुनाथजी मंदिर से रथ में सवार होकर रामसेतु पूजन के लिए निकले। रथयात्रा चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक होते हुए शहजाद नदी किनारे स्थित सेतु बंध रामेश्वरम मंदिर पहुंची। यहां पूजन पंडित रामकृष्ण चतुर्वेदी ने कराया। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भी पूजन में भाग लिया और भगवान शिव से कार्यसिद्धि का वरदान मांगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, महामंत्री प्रबल सक्सेना, राकेश तामिया, चंद्रशेखर राठौर, भरत रिछारिया, धर्मेंद्र स्वामी, अवधेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed