{"_id":"6215435b2c00ba715d03b488","slug":"lord-adinath-s-khuri-vani-acharya-vidyasagar-lalitpur-news-jhs2155015123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 27 रथों से होगी प्रदिक्षणा के साथ महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 27 रथों से होगी प्रदिक्षणा के साथ महोत्सव का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/झांसी। जैन तीर्थ कुंडलपुर में चल रहे महोत्सव में मंगलवार को ज्ञानकल्याणक उत्तर रूप की क्रियाएं हुईं। इस दौरान भगवान आदिनाथ समेत 24 तीर्थंकरों को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई। इस दौरान भगवान के समवशरण में उनकी दिव्यध्वनि खिरी। जिसे आचार्य विद्यासागर महाराज ने श्रावकों को बताया। महोत्सव में प्रतिष्ठा के लिए आईं हजारों प्रतिमाओं को जैन संतों ने सूरिमंत्र देकर पूज्य बनाया। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महोत्सव में पहुंचकर आचार्य संघ का आशीष प्राप्त किया।
महोत्सव में श्रद्धालुओं को दिव्य देशना प्रदान करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक की काफ ी मांग थी कि कब से होगा। मगर अब इसका मोक्षमार्ग होने जा रहा है। वीतरागी मृत्यु से नहीं डरता है, उसको मुक्ति अथवा सुख भी वांछित नहीं है। आपके जीने का उद्देश्य मेरे जीने के उद्देश्य से काफ ी अलग है। आप जो नहीं चाहते वही सब कुछ मिलने वाला है। जहां देखो वहां कुंडलपुर में भीड़ नजर आ रही है। एक घंटा भी नहीं लगता था दमोह के स्टेशन से बड़े बाबा के मंदिर तक आने में, आजकल 3 से 4 घंटे लग रहे हैं।
महोत्सव में आध्यात्मिक प्रवचनों के साथ भगवान आहार के लिए निकले तथा समवशरण की मनोहारी रचना की गई। ज्ञानकल्याणक क्रियाओं को प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया ने संपन्न कराया। वहीं महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राज्य सरकार के राजस्व एवं यातायात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कारपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने पहुंचकर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया और बड़े बाबा मंदिर पहुंच कर पूजन किया और छत्र चढ़ाया। इस अवसर पर कमेटी उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, महामंत्री नवीन निराला, समन्वयक डॉ. सावन सिंघई, मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आज 27 रथों से होगी प्रदक्षिणा, होगा महोत्सव का समापन
ललितपुर। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि सिद्धक्षेत्र श्रीकुंडलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित सदी के सबसे बड़े पंचकल्याणक महा-महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक पर मध्याह्न में वेदिका पर विराजित लगभग दो हजार प्रतिष्ठित जिनबिंबों की प्रदक्षिणा 27 रथों के माध्यम से लगाई जाएगी। इन आकर्षक विशाल रथों को देश के विभिन्न स्थानों से मंगवाया गया है, जिसमें प्रतीकात्मक गजरथ भी शामिल होगा।
झांसी से पहुंचे श्रद्धालु
कुंडलपुर महोत्सव में मंगलवार को झांसी से भी श्रद्धालु रवाना हुए। महानगर के रानी महल से बस को जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर संयोजक संजय सिंघई, अजित जैन, युथुप जैन, वरुण जैन, खुशाल जैन, शिरोमणि जैन समेत सैकड़ों श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंचे।