फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lohiya awas yojna

लोहिया आवासों का निर्माण कार्य मिला बंद

Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सीडीओ ने रविवार को विकासखंड विरधा के ग्राम बंदरगुढ़ा, सैपुरा मुजफ्ता एवं कुचदौ में लोहिया आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माणाधीन आवासों का काम बंद मिला। वहीं, ग्राम बंदरगुढ़ा के दो आवास वन विभाग के फेर में फंसे होने के कारण से उनका काम आरंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन


  मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण कर ग्राम बंदरगुढ़ा में पचास आवास स्वीकृत है। जिनमें से चालीस आवास छत स्तर पर, आठ आवास दरवाजा स्तर तक एवं दो आवास वन विभाग के विवाद में फंसे मिले। वहीं, जो आवास बने हैं, उनकी निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। इस पर सीडीओ ने सचिव को गुणवत्तापरक कार्य कराने के साथ दो विवादित आवासों का कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


ग्राम कुचदों में 52 आवास स्वीकृत है, जिनमें से चार छत स्तर पर, चालीस दरवाजा स्तर पर एवं आठ आवास लगभग तीन फुट तक दीवार के चिनाई स्तर पर मिलें। मौके पर पड़ी ईटों की गुणवत्ता खराब थी। इस पर उन्होंने खराब ईटों को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैपुरा मुजफ्ता में चौबीस आवास स्वीकृत है। जिनमें से बारह आवास छत स्तर पर, नौ आवास दरवाजा स्तर पर, दो आवास लगभग तीन फुट तक, दीवार चिनाई स्तर पर पाए गए। एवं मौके पर निर्माण कार्य बंद मिला। जिस पर उन्होंने निर्माणाधीन सभी आवासों का सत्यापन कराने के निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिए है। वहीं, सीडीओ ने पच्चीस जुलाई तक छत स्तर तक आवासों का कार्य पूरा कराने के ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed