{"_id":"8d2b221e6062d5a7bbcdc9abec1c12c3","slug":"lohia-toilet-was-devoid-housing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय विहीन मिला लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय विहीन मिला लोहिया आवास
ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी ने विकास खंड तालबेहट के ग्राम गेवरा गुंदेरा में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बाद में गरीबों को कंबल वितरित किए।
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में सबसे पहले विद्यालय में कुछ वर्ष पूर्व बनाया गया अतिरिक्त कक्ष ही अपूर्ण मिला। कक्ष की छत चटकी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्माण कार्य करने वाले अध्यापक को निलंबित कर दिया गया था। गांव में तीन लोहिया आवास पुराने स्वीकृत बताए गए, जिसमें छोटे लाल पुत्र कल्ला का शौचालय आज तक नहीं बना मिला।
जिस पर उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव में 21 लोहिया आवास और 66 इंदिरा आवास नए स्वीकृत बताए गए परन्तु उनका पैसा आज तक नहीं आना बताया गया। जानकारी करने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुछ न बता सका।
विज्ञापन
गांव में बिजली के मात्र पांच संयोजन है, जिनके बिल आ रहे है परन्तु बिजली काफी कम समय तक आ रही है। कोटेदार द्वारा आज तक 300 राशन कार्ड धारकों की नेट फीडिंग नहीं की गई। जिस पर उसे तीन दिन में संपूर्ण राशन कार्डों की फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने गांव में तैनात सफाई कर्मचारी की शिकायत करते हुए साफ-सफाई न करने की बात कही। जिस पर एडीएम ने ठीक से कार्य न करने पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चौपालमें विरासत एवं पट्टों पर कब्जा की कोई शिकायत नहीं आई। इसके बाद अधिकारियों ने गांव की चार गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए।
चौपाल में उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार प्रीति जैन, लेखपाल शिव सिंह, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।