फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Liquor ban imposed in two villages Jamunia and Girar

Lalitpur News: दो गांव जमुनिया और गिरार में हुई शराबबंदी

Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Liquor ban imposed in two villages Jamunia and Girar
कच्ची शराब बेचने और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

ललितपुर। नशा के खिलाफ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में मुहिम तेज हो गई है। अब तहसील मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खेरा और गिरार में मंगलवार को सर्वसमाज की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कच्ची शराब बेचने और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पीएगा। सार्वजनिक स्थानों, शादी समारोहों, तेरहवीं में शराब पीकर गाली-गलौज, अपमानित करने, झगड़ा करने पर जुर्माना लगेगा। शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कच्ची शराब बेचने पर 11000 रुपये का भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। वहीं, गिरार गांव में शराब पीकर मंदिर परिसर में पाए जाने पर 11000 रुपये का जुर्माना लगेगा और उत्पात मचाने वाले पर 5100 रुपये का दंड लगेगा। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरार देवी सिंह, रामनरेश, लखन, गैंदिया सहरिया, राजेश रिछारिया, बृजेश सिंह, कपूरा रजक, मोती सहरिया आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed