फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lentils purchase was not even half of the target

Lalitpur News: लक्ष्य के सापेक्ष आधी भी नहीं हुई मसूर की खरीद

Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lentils purchase was not even half of the target
ललितपुर। जिले में मसूर की खरीद गेहूं की अपेक्षा काफी अच्छी हो रही है। जनपद में पौने दो माह में अब तक 1836 किसानों से 43 हजार 977 क्विंटल मसूर की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

मसूर की सरकारी खरीद के लिए जिले में शासन द्वारा 24 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें दो अप्रैल से मसूर की खरीद शुरू की गई थी। जनपद के लिए इस बार मसूर खरीद के लिए एक लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, शासन द्वारा किसानों से खरीदी जा रही मसूर का भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत अब तक जिले में मसूर खरीद के मामले में 707 किसानों को दस करोड़ 98 लाख 17 हजार 556 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि अभी खरीद की जा रही है, जो तीस जून की जाएगी, लेकिन अब मसूर की खरीद बीते दस दिनों से कम हो गई है। ऐसे में लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है, हालांकि विभागीय अधिकारी लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही केंद्र प्रभारियाें को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मसूर की खरीद लक्ष्य के करीब पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मंडी में समर्थन मूल्य से चार सौ रुपये कम चल रहा मसूर का रेट
गल्ला मंडी में वर्तमान में मसूर का रेट 6100 रुपये से 6300 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। जबकि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 6700 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर तो 6700 रुपये प्रति क्विंटल में मसूर की खरीद हो रही है, जबकि गल्ला मंडी में चार सौ रुपये प्रति क्विंटल से कम में बिक रही है।

वर्जन
जिले में मसूर की खरीद के लिए 24 केंद्र खोले गए हैं, जिनमें अब तक 43,977 क्विंटल मसूर की खरीद हो गई है। अभी मसूर की खरीद चल रही है, जो 30 जून तक होनी है।
-अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed