फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lekpal video virul for take money in lalitpur

Lalitpur: लेखपाल का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल, प्रशासन ने की कार्रवाई, कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 23 Sep 2022 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

तहसील सदर के अंदर एक लेखपाल का एक ग्रामीण से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें तहसील के अंदर कमरे में एक लेखपाल ग्रामीण से जमानत तस्दीक करने के नाम पर रुपये ले रहा है।

विज्ञापन
Lekpal video virul for take money in lalitpur
रिश्वत लेते हुए लेखपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर तहसील सदर में लेखपाल द्वारा रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुआ। वीडियो में जमानत तस्दीक के नाम पर लेखपाल ग्रामीण से रुपये ले रहा है। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। जबकि कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


तहसील सदर के अंदर एक लेखपाल का एक ग्रामीण से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें तहसील के अंदर कमरे में एक लेखपाल ग्रामीण से जमानत तस्दीक करने के नाम पर रुपये ले रहा है। जिसमें ग्रामीण से रुपये लेने वाला लेखपाल तहसील सदर अंतर्गत ग्राम दैलवारा तैनात लेखपाल विनोद दुबे था।
विज्ञापन


लेखपाल का तहसील के अंदर रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के मामले को जिलाधिकारी आलोक सिंह ने गंभीरता से लिया और उपजिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। उपजिलाधिकारी सदर मोहम्मद अवेश ने आरोपी लेखपाल विनोद दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं कानूनगो विनोद यादव से स्पष्टीकरण तलब किया है। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लेखपाल का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लेखपाल विनोद दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कानूनगो विनोद यादव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

मोहम्मद अवेश, उपजिलाधिकारी सदर

किसान ने लेखपाल पर लगाया दो हजार रुपये मांगने का आरोप
कस्बा निवासी हरगोविंद चौरसिया ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर एक लेखपाल पर सुविधाशुल्क मांगने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि कस्बा में तैनात लेखपाल खसरा की नकल के लिए दो हजार रुपये मांग रहा है रुपया न देने पर खसरा की नकल न देने की बात कही। हरगोविंद ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed