फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land marked in CMO office premises for new district hospital

Lalitpur News: नए जिला अस्पताल के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में भूमि चिह्नित

Fri, 02 Jun 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Land marked in CMO office premises for new district hospital
शासन को भेजी रिपोर्ट, नई इमारत का होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन जिला चिकित्सालय के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में भूमि चिह्नित की गई है। वर्तमान जिला चिकित्सालय के मेडिकल कॉलेज में मर्ज होने के बाद जनपद में नवीन जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित है, पहले तो इसके लिए शासन द्वारा पांच एकड़ भूमि मांगी जा रही थी, लेकिन बाद में पांच हजार वर्ग फिट भूमि में अस्पताल निर्माण का निर्णय लिया गया। ऐसे में सीएमओ कार्यालय परिसर में अस्पताल निर्माण का निर्णय लिया गया है।
जिला चिकित्सालय के मेडिकल कॉलेज में मर्ज होने के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जनपद मुख्यालय में नए जिला अस्पताल की इमारत बनाने की सुध आई है। वर्तमान जिला चिकित्सालय के मेडिकल सोसाइटी में मर्ज होने के कारण वहां पर स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सभी सुविधाओं को बंद करने की तैयार चल रही है। ऐसे में जनपद मुख्यालय पर कोई भी ऐसा सरकारी साधन नहीं है, जहां मरीजों को निशुल्क इलाज न मिल सके।
विज्ञापन

इसे लेकर अब स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनपद में नए जिला चिकित्सालय की भूमि तलाश की जा रही थी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, पहले तो पांच एकड़ भूमि मांगी जा रही थी, लेकिन शहर के अंदर इतनी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हजार वर्ग फिट की भूमि मांगी गई। अब इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा शासन को जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवीन जिला अस्पताल निर्माण के लिए भूमि मांगी गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में भूमि चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed