फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   land mapping wanring padyatra 9 november

भूमि की पैमाइश नहीं हुई तो करेंगे 9 नवंबर से पदयात्रा

Fri, 06 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
land mapping wanring padyatra 9 november
कृष्ण मुरारी उपाध्याय - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजस्व अधिकारियों की मनमानी विकासखंड महरौनी के कन्या प्राथमिक विद्यालय पठा पर भारी पड़ रही है। कई महीनों की मेहनत के बाद भी स्कूल के नए भवन को भूमि नहीं मिल पा रही है। इससे क्षुब्ध होकर स्कूल के एक अध्यापक ने चेतावनी दी है कि यदि नौ नवंबर से पहले भूमि की पैमाइश का काम पूरा नहीं हुआ तो वह पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पठा की भू प्रबंधन समिति ने स्कूल भवन जर्जर होने एवं छोटी सी जमीन पर होने के कारण ग्रामसभा की एक एकड़ जमीन का प्रस्ताव विद्यालय के पक्ष में पारित किया। इस पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार महरौनी के माध्यम से प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया। जिलाधिकारी ने सितंबर 2020 में विद्यालय के लिए एक एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया, साथ ही दाखिल खारिज भी करा दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी अब तक जमीन की पैमाइश नहीं की जा रही है। विद्यालय के अध्यापक कृष्ण मुरारी उपाध्याय का कहना है कि उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम को पांच दिन के अंदर पैमाइश करके आख्या देने के लिए कहा गया था, पर पांच नवंबर तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। तहसीलदार, एसडीएम और डीएम के आदेश के बावजूद उस जमीन की पैमाइश नहीं की जा रही है। इसे ध्यान में रखकर शिक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने नौ नवंबर की सुबह 9 बजे से महरौनी तहसील मुख्यालय के लिए पदयात्रा करने का निर्णय लिया। यह यात्रा लगभग 15 किलोमीटर की होगी।
विज्ञापन

----
राजस्व कर्मियों को भूमि की पैमाइश के लिए मौके पर भेजा गया है। बुधवार को भी टीम गई थी, लेकिन अध्यापक का इसमें सहयोग नहीं मिला।
- मो कमर
एसडीएम महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed