{"_id":"6431acf8b69241d6b8046f88","slug":"land-grabbers-in-sp-government-are-begging-for-their-lives-deputy-chief-minister-lalitpur-news-c-11-1-71276-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में जमीन पर कब्जा करने वाले मांग रहे प्राणों की भीख : उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में जमीन पर कब्जा करने वाले मांग रहे प्राणों की भीख : उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा सरकार में लोगों की जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया आज जेल में हैं और प्राणों की भीख मांग रहे हैं। इन माफिया को कानून के तहत जब तक सजा नहीं मिल जाएगी तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। वह शनिवार को भाजपा कार्यालय में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत अनुसूचित जनजाति के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, सपा सरकार में बुंदेलखंड में पानी की ट्रेन आई थी लेकिन आज जल जीवन मिशन से हर घर नल योजना से घरों में नल से पानी पहुंचाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में एक-एक गाड़ी पर दस-दस गुंडे असलाह के साथ बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर दिया है। प्रदेश में एंटी रोमियो टीम ने 25 हजार मुकदमे दर्ज किए हैं। आज महिलाएं भी भयमुक्त होकर निकल रहीं हैं। प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। सरकार बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने लंदन में जहां शिक्षा ग्रहण की थी प्रधानमंत्री ने वहां बड़ा स्मारक बनवाया है।
चुनाव कोई हो वोट मोदी-योगी को देखकर दें
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव आने वाले हैं अगले साल लोकसभा के चुनाव होंगे। चुनाव कोई भी हो अपना वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर दें।