फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land could not be found for homeopathic hospital

Lalitpur News: होम्योपैथिक अस्पताल के लिए नहीं मिल सकी जमीन

Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Land could not be found for homeopathic hospital
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर अब तक होम्योपैथिक अस्पताल के लिए भूमि नहीं मिल सकी। अभी मेडिकल कॉलेज स्थित आयुष भवन के एक कक्ष में यह संचालित हो रहा है। मानक के अनुरूप भवन न मिलने से अस्पताल कर्मियों व मरीजों काे परेशानी हो रही है। यही हाल विभाग के कार्यालय का भी है।
विज्ञापन

जनपद में होम्योपैथ के 24 दर्जन अस्पताल हैं, इनमें 12 को भवन मिल गए हैं, जबकि छह के भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। 24 अस्पतालों में 25 के सापेक्ष 21 चिकित्सक कार्यरत हैं। लेकिन, अब तक जिला मुख्यालय के होम्योपैथिक चिकित्सालय को भवन नहीं मिल सका है। एक कक्ष में चल रहे अस्पताल में मरीजों को परामर्श व दवाइयां दी जा रही हैं, लेकिन अधिक मरीज आने पर उन्हें खड़े रहने तक की जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन

---
दूसरे चिकित्सक की तैनाती भी लटकी : जिला मुख्यालय पर होम्योपैथिक अस्पताल में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती एक की ही है। महज एक कक्ष में अस्पताल चलने से जगह की कमी के कारण दूसरे चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं अस्पताल के मानक
- दो चिकित्सकों के कक्ष
- एक फार्मासिस्ट कक्ष
- एक स्टोर रूम
- शौचालय आदि की सुविधा
---
जर्जर कक्ष में चल रहा कार्यालय :
होम्योपैथिक विभाग का कार्यालय सीएमओ दफ्तर परिसर में है। कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है।
---
जिला मुख्यालय पर अस्पताल के लिए भूमि नहीं मिल सकी। अमरपुर में जमीन चिह्नित की गई है। - डॉ. रामवृक्ष यादव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article