फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land being searched at the district headquarters for the sub-registrar and tourism office.

Lalitpur News: सब रजिस्ट्रार व पर्यटन कार्यालय के लिए जिला मुख्यालय पर तलाशी जा रही भूमि

Thu, 04 Jul 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Land being searched at the district headquarters for the sub-registrar and tourism office.
- उपजिलाधिकारी सदर को भूमि चिंह्ति करने का कार्य सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद मुख्यालय पर सब रजिस्ट्रार व पर्यटन कार्यालय के लिए भूमि तलाश प्रारंभ कर दी गई है। वर्तमान में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पुरानी तहसील में संचालित हो रहा है, उसे वहां शिफ्ट किया जाना है। तो वहीं पर्यटन विभाग का स्थायी कार्यालय नहीं है। वर्तमान में विकास भवन के एक कमरे में इसका संचालन हो रहा है।

वर्तमान में पुरानी तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय की नई इमारत तैयार होनी है, इस संबंध में शासन से निर्देश जारी हुए हैं। वर्तमान में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की इमारत पुरानी एवं जर्जर हो गई है। तहसील वहां से अन्यत्र स्थानांतरित हो गई, लेकिन नए तहसील के नक्शे में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए जगह आवंटित नहीं हुई थी। इसलिए तहसील भले ही बुढ़वार रोड पर नए भवन में स्थानांतरित हो गई। अब रजिस्ट्रार कार्यालय के भूमि की तलाश की जा रही है। इसके लिए करीब दो हजार वर्ग मीटर भूमि की तलाश हो रही है। तो वहीं, दूसरी ओर पर्यटन विभाग के स्थायी कार्यालय के लिए भूमि तलाशी जा रही है। बताते चलें कि जनपद में पर्यटन विभाग का काेई स्थायी कार्यालय नहीं है। ऐसे में विकास भवन के एक कमरे में इसका संचालन हो रहा है। पर्यटन विभाग के लिए अब शासन से भूमि की तलाश प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

-------------------
सब रजिस्ट्रार व पर्यटन कार्यालय के निर्माण के लिए आवेदन आया है, उपजिलाधिकारी सदर को भूमि चिंह्ति करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed