{"_id":"699ac15de05c23fc2a0c2629","slug":"lalitpur-theft-worth-lakhs-from-a-jeweler-s-shop-at-the-main-intersection-of-the-city-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: शहर के मुख्य चौराहे से ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: शहर के मुख्य चौराहे से ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Sun, 22 Feb 2026 02:12 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:12 PM IST
सार
सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान की आधी शटर खुली देखी तो इसकी सूचना दुकानदार और पुलिस काे दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी चेक करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहर के मुख्य सावरकर चौक पर स्थित विद्या ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने शनिवार की रात को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान की शटर का लॉक और ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
चोरी की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब लोगों को दुकान की शटर आधी खुली हुई दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार पवन जैन व पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । पीड़ित दुकानदार पवन ने बताया कि चोर दुकान से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। ज्वेलर्स की दुकान में चोरी होने की सूचना पर व्यापार संगठन और सराफा संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।