{"_id":"62fd1be8b2db2f0dac0ca77b","slug":"lalitpur-man-falls-from-kanakdar-falls-in-river-while-taking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कनकद्दर जलप्रपात से गिरकर युवक नदी में बहा, नहाते समय ले रहा था सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कनकद्दर जलप्रपात से गिरकर युवक नदी में बहा, नहाते समय ले रहा था सेल्फी
Wed, 17 Aug 2022 10:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, डोंगराखुर्द/ललितपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, डोंगराखुर्द/ललितपुर।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:18 PM IST
सार
कस्बा मड़ावरा निवासी आकाश जैन सात-आठ साथियों के साथ कनकद्दर जलप्रपात घूमने गया था, जहां सभी युवक नहा रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान आकाश का पहाड़ी से पैर फिसल गया और वह अस्सी फुट ऊंचाई से नीचे गिर रहे जल प्रपात में गिरकर बह गया।
विज्ञापन
झरना
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मालथौन थाना अंतर्गत कनकद्दर जलप्रपात पर पहाड़ी के ऊपर से सेल्फी लेते समय ललितपुर के कस्बा मड़ावरा निवासी एक युवक पहाड़ी से गिरकर नदी में बह गया। मध्य प्रदेश पुलिस कंट्रोल से सूचना मिलने पर नाराहट थाना पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बा मड़ावरा निवासी आकाश जैन (35) बुधवार को दोपहर में अपने सात-आठ साथियों के साथ कनकद्दर जलप्रपात घूमने गया था, जहां सभी युवक नहा रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान आकाश भी नहाते समय जलप्रपात की करीब अस्सी फुट ऊंची पहाड़ी से सेल्फी ले रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसका पहाड़ी से पैर फिसल गया और वह अस्सी फुट ऊंचाई से नीचे गिर रहे जल प्रपात में गिरकर बह गया। घटना की जानकारी मध्य प्रदेश की मालथौन पुलिस को हुई, (चूंकि पहाड़ी के ऊपर का क्षेत्र मध्य प्रदेश और पहाड़ी के नीचे का क्षेत्र ललितपुर के नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत आता है।) जिस पर मालथौन पुलिस ने कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे कंट्रोल से सूचना मिलने पर नाराहट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। लेकिन रात होने व जंगल होने के चलते खोजबीन में दिक्कत आना बताया गया। फिलहाल अभी उक्त युवक का पता नहीं लग सका है।