{"_id":"639ab3db1b19923e0f48944a","slug":"lalitpur-district-panchayat-member-uncle-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: जिला पंचायत सदस्य के चाचा की हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: जिला पंचायत सदस्य के चाचा की हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 15 Dec 2022 11:13 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:13 AM IST
सार
सुखलाल के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतक बिरधा के जिला पंचायत सदस्य राम कुशवाहा का चाचा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चाचा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के तहत मोहल्ला चौबयाना निवासी सुखलाल कुशवाहा 55 वर्ष एक दिन पहले यानी बुधवार की सुबह ग्राम पनारी स्थित अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। गुरुवार की सुबह जब उसके खेत के पास से कुछ ग्रामीण वहां से निकले तो सुखलाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सुखलाल के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतक बिरधा के जिला पंचायत सदस्य राम कुशवाहा का चाचा है।
विज्ञापन