{"_id":"61437a0d8ebc3e7ac0758fcf","slug":"lalitpur-bus-going-to-indore-falls-into-jamni-river-villagers-rescue-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: इंदौर जा रही बस जामनी नदी में गिरी, ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: इंदौर जा रही बस जामनी नदी में गिरी, ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया
Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
सार
ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25 यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम बार से इंदौर जा रही बस बानपुर क्षेत्र स्थित पुतली घाट के रपटे से निकलते समय नदी में जा गिरी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25 यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
इस समय जामनी नदी पर बने पुतली घाट के रपटा से दो फुट ऊपर से पानी निकल रहा है। इसी रपटे से लोगों का आवागमन होता है। शाम करीब 7.30 बजे बार से महरौनी होते हुए इंदौर जाने वाली बस पुतली घाट के रपटा को पार कर रही थी। चालक अंदाज से बस को निकाल रहा था। इसी दौरान बस रपटे से उतर कर नदी में गिर गई।
विज्ञापन
बस के नदी में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। यह देख रपटे के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला। सभी को घाट पर किनारे पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ महरौनी केशवनाथ ने बताया कि गांव वालों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन