फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur-Birari rail line doubling work begins

Lalitpur News: ललितपुर-बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू

Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur-Birari rail line doubling work begins
- 8.7 किलोमीटर डबल रेल लाइन का हो चुका निर्माण, बाकी जल्द पूरा होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-बिरारी रेल लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में शनि मंदिर के निकट हाईवे के डिवाइडर पर दोहरीकरण के लिए रेलवे द्वारा पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए खुदाई का काम चल रहा है। जबकि हाईवे के दोनों ओर सरिया लगाकर पिलर बनाने का काम शुरू हो चुका है।
ललितपुर से झांसी और बीना के मध्य रेलवे ने जहां तीसरी लाइन का निर्माण पांच किलोमीटर को छोड़कर पूरा कर लिया है। वहीं, अब रेलवे द्वारा टीकमगढ़-खजुराहो रेल लाइन पर भी वर्तमान में ललितपुर से बिरारी तक 15.8 किलोमीटर लंबी दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। रेलवे द्वारा यह डबल लाइन का निर्माण लगभग 304.44 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। ललितपुर बिरारी खंड पर अबतक लगभग 8.7 किलोमीटर रेल ट्रैक पर दोहरीकरण का काम पूरा भी हो चुका है, जबकि बाकी रेल लाइन और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

ललितपुर-बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण के तहत शनि मंदिर के पास ललितपुर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम चंदेरा के आगे ललितपुर-झांसी हाईवे के ऊपर से यह रेल लाइन निकल रही है। इसके चलते हाईवे के डिवाइडर पर रेल पुल के निर्माण को पिलर के लिए गड्ढा खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि हाईवे के दोनों किनारों पर पिलर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां तक कि यहां पुल के निर्माण के लिए गाटर भी मंगा लिए गए हैं। यहां हाईवे पर रेल पुल के दोनों छोर पर ए्प्रोच स्लैब बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेल दोहरीकरण का बाकी काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
समय से होगा ट्रेनों का संचालन
रेलवे द्वारा ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक डबल रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक 28 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ जाएगी और ट्रेनों का समय से संचालन हो सकेगा।

कॉड लाइन पर हो रहा मालगाड़ियों का संचालन, ललितपुर-बिरारी फ्लाई ओवर का काम भी चल रहा
दैलवारा से न्यू टाउन ललितपुर स्टेशन तक कॉड लाइन बनकर तैयार हो चुकी है और इस पर मालगाड़ी का संचालन भी शुरू हो चुका है। कॉड लाइन बनने से अब झांसी से टीकमगढ़ जाने वाली ट्रेनों को ललितपुर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह ट्रेन सीधे दैलवारा से कॉड लाइन से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन से होकर टीकमगढ़ की ओर जा सकती हैं। हालांकि अभी कॉड लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। वहीं, ललितपुर से बिरारी फ्लाई ओवर का काम अभी चल रहा है। यह फ्लाईओवर बनने से भोपाल से आने वाली ट्रेन यदि ललितपुर में नहीं रुकना है तो सीधे फ्लाई ओवर से न्यू टाउन स्टेशन से होकर टीकमगढ़ की ओर चलाई जा सकेगी। इससे ट्रेनों का समय कम होगा।

----------------
ललितपुर से बिरारी तक रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। अभी इस रेल खंड में 8.7 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हो चुका है, जबकि बाकी काम चल रहा है। इसी के तहत रेल पुलों का निर्माण भी चल रहा है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed