फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bike rider killed in road accident, cousin injured

Lalitpur: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल, पांच बहनों में इकलौता भाई था मृतक

Thu, 26 Feb 2026 07:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 26 Feb 2026 07:14 PM IST
सार

मृतक के जीजा भगवानदास ने बताया देवीलाल अपने चचेरे भाई रूपलाल के साथ बाइक से महरौनी की ओर जा रहा था। कोरवास और कुम्हैडी के बीच रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें देवीलाल की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Bike rider killed in road accident, cousin injured
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

विस्तार

महरौनी जाते समय रास्ते में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार देवीलाल (40) की मौत हो गई। जबकि, चचेरा भाई रूपलाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के जीजा भगवानदास ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह देवीलाल अपने चचेरे भाई रूपलाल (25) के साथ बाइक से महरौनी की ओर जा रहा था। कोरवास और कुम्हैडी के बीच रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में घायल देवीलाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि चचेरे भाई का इलाज जारी है। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed