{"_id":"69cb6953601d7451a10dacc6","slug":"lalitpur-bike-borne-miscreants-snatched-a-bag-full-of-jewellery-from-a-woman-travelling-in-a-taxi-and-fled-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: टैक्सी में सवार महिला का जेवर से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: टैक्सी में सवार महिला का जेवर से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 31 Mar 2026 11:57 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:57 AM IST
सार
बैग में सोने के मंगलसूत्र, पायल व करदौनी रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : istock
विस्तार
नेशनल हाइवे -44 पर सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने टैक्सी में बैठकर जा रही एक महिला के जेवरात से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदी नकीब निवासी सुमन सोमवार को आपे टैक्सी में सवार होकर किसी काम से ललितपुर आ रही थी, जब वह ऑपे टैक्सी में किनारे की ओर बैठी हुई थी, ऑपे टैक्सी जब एनएच-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंची ही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आपे के बगल में आए और झपट्टा मारकर सुमन का बैग झपटकर भाग निकले। बैग में सोने के मंगलसूत्र, पायल व करदौनी रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस के हाथ बदमाशो तक पहुंच गए हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।